होम आत्मनिर्भरता के साथ सीमा पर बढ़ेगी ताकत, 29 हजार करोड़ रुपये की रक्षा खरीद को मंजूरी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 26, 2022 09:28 PM

आत्मनिर्भरता के साथ सीमा पर बढ़ेगी ताकत, 29 हजार करोड़ रुपये की रक्षा खरीद को मंजूरी

आत्मनिर्भरता के साथ सीमा पर बढ़ेगी ताकत, 29 हजार करोड़ रुपये की रक्षा खरीद को मंजूरी

आत्मनिर्भरता के साथ सीमा पर बढ़ेगी ताकत, 29 हजार करोड़ रुपये की रक्षा खरीद को मंजूरी

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की तरफ महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए भारत ने सशस्त्र ड्रोन स्वार, कार्बाइन और बुलेट-प्रूफ जैकेट सहित 28,732 करोड़ रुपये की रक्षा खरीद को मंजूरी दे दी है। इसे देश में डिजाइन और विकसित किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को मामले की जानकारी दी। क्लोज-क्वार्टर कार्बाइन LAC सहित भारत की सीमाओं पर तैनात अग्रिम पंक्ति के सैनिकों के लिए होगी।मंगलवार को रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने जानकारी दी कि क्लोज-क्वार्टर कार्बाइन चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) सहित भारत की सीमाओं पर तैनात अग्रिम पंक्ति के सैनिकों के लिए होगी। बता दें कि एलएसी पर भारत और चीन में साल 2020 से तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। ऐसे में सरकार सीमाओं पर जवानों को अत्याधुनिक हथियारों के साथ तैयार रखना चाहता है। भारत के शीर्ष हथियार खरीद निकाय रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों के लिए आवश्यकता की स्वीकृति (AoN) को मंजूरी दी। भारत के रक्षा खरीद नियमों के तहत परिषद द्वारा एओएन सैन्य हार्डवेयर खरीदने की दिशा में यह पहला कदम है।रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि स्वायत्त निगरानी और सशस्त्र ड्रोन स्वार की खरीद को आधुनिक युद्ध में सेना की क्षमता को बढ़ावा देने के लिए मंजूरी दी गई थी, जो ड्रोन तकनीक की पृष्ठभूमि में सैन्य अभियानों और दुनिया भर में हालिया संघर्षों में जरूरी साबित हुई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)