होम उपचुनाव में जीत के बाद यूपी में भाजपा उत्साहित, अब यादव-मुस्लिम वोट साधने की बड़ी योजना

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Jul 25, 2022 09:59 PM

उपचुनाव में जीत के बाद यूपी में भाजपा उत्साहित, अब यादव-मुस्लिम वोट साधने की बड़ी योजना

उपचुनाव में जीत के बाद यूपी में भाजपा उत्साहित, अब यादव-मुस्लिम वोट साधने की बड़ी योजना

उपचुनाव में जीत के बाद यूपी में भाजपा उत्साहित, अब यादव-मुस्लिम वोट साधने की बड़ी योजना

उत्तर प्रदेश में उपचुनावों में बड़ी जीत के बाद भाजपा उत्साहित है और अब 2024 को लेकर बड़ी रणनीति बनाने में जुटी हुई है। भाजपा की नीतियों को देखकर कहा जा सकता है कि वह 2024 में यूपी में 2014 दोहराने की कोशिश में लगी हुई है। अगर ऐसा होता है तो यह समाजवादी पार्टी के लिए बड़ा झटका होगा और भाजपा का एक बार फिर केंद्र में सरकार बनाने रास्ता बेहद आसान हो जाएगा।  बता दें कि उत्तर प्रदेश के रामपुर और आजमगढ़ में भाजपा ने उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल की थी। इसे सपा का गढ़ कहा जाता था।
हरमोहन यादव की पुण्यतिथि, बड़ा संकेत
उत्तर प्रदेश में पिछड़ी जातियों में सबसे ज्यादा जनसंख्या यादवों की है। समाजवादी पार्टी की पकड़ भी यादव और मुस्लिम वोटों पर सबसे ज्यादा है। ऐसे में भाजपा अब यादवों को अपने पाले में लाने की कोशिश में लगी हुई है। समाजवादी नेता हरमोहन की 10वीं पुण्यतिथि के मौके पर भाजपा ने यह सीधा संदेश दे दिया है। कानपुर में उनकी पुण्यतिथि के मौके पर इस बार सपाइयों की भीड़ नहीं बल्कि भाजपा के कद्दावर नेता जुटे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। बता दें कि हरमोहन यादव मुलायम यादव के लंबे समय तक सियासी हमसफर रहे। इस मौके पर पीएम मोदी ने हरमोहन यादव की जमकर तारीफ की। बता दें कि 1084 के सिख विरोधी दंगों के दौरान हरमोहन यादव ने हिंसा को रोकने में बड़ा योगदान दिया था। इसके बाद उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)