होम यूपी सरकार में दलित मंत्री की उपेक्षा, दिनेश खटीक के इस्तीफे पर मायावती का योगी सरकार पर हमला

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 20, 2022 08:47 PM

यूपी सरकार में दलित मंत्री की उपेक्षा, दिनेश खटीक के इस्तीफे पर मायावती का योगी सरकार पर हमला

यूपी सरकार में दलित मंत्री की उपेक्षा, दिनेश खटीक के इस्तीफे पर मायावती का योगी सरकार पर हमला

यूपी सरकार में दलित मंत्री की उपेक्षा, दिनेश खटीक के इस्तीफे पर मायावती का योगी सरकार पर हमला

यूपी के जलसंसाधन राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे के बाद योगी सरकार पर बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने भी हमला किया है। मायावती ने कहा कि यूपी मंत्रिमंडल में दलित मंत्री की उपेक्षा अति निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। मायावती से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी मंत्री के इस्तीफे को लेकर योगी सरकार पर हमला करते हुए यह भी पूछ लिया कि अगली बारी किसकी है।


मंत्री दिनेश खटीक ने अमित शाह को भेजे पत्र में इस्तीफे का जिक्र करने से पहले खुद को दलित होने के कारण नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। मंत्री के इसी आरोप पर मायावती ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। मायावती ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश भाजपा मंत्रिमण्डल के भीतर भी दलित मंत्री की उपेक्षा अति-निन्दनीय व दुर्भाग्यपूर्ण। ऐसी खबरें राष्ट्रीय चर्चाओं में हैं। सरकार अपनी जातिवादी मानसिकता व दलितों के प्रति उपेक्षा, तिरस्कार, शोषण व अन्याय को त्याग कर उनकी सुरक्षा व सम्मान का ध्यान रखने का दायित्व निभाए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)