होम यूपी में लाखों को रोजगार की बड़ी तैयारी, सीएम योगी ने बनाया मेगा प्लान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 20, 2022 08:35 PM

यूपी में लाखों को रोजगार की बड़ी तैयारी, सीएम योगी ने बनाया मेगा प्लान

यूपी में लाखों को रोजगार की बड़ी तैयारी, सीएम योगी ने बनाया मेगा प्लान

यूपी में लाखों को रोजगार की बड़ी तैयारी, सीएम योगी ने बनाया मेगा प्लान


यूपी में लाखों लोगों को रोजगार देने की बड़ी तैयारी हो रही है। इसके लिए सीएम योगी ने कार्ययोजना तैयार की है। उत्तर प्रदेश की ग्लोबल ब्रांडिंग होगी। जनवरी 2023 में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से पहले सभी मंत्रियों का विदेशों में दौरा होगा। यूपी के ब्रांड एम्बेसेडर के रूप में मंत्रियों का दल अलग-अलग देशों में रोड शो आयोजित कर यूपी के पोटेंशियल, संभावनाओं से परिचय कराएगा। औद्योगिक जगत के लोगों से मिलकर यूपी के निवेश अनुकूल माहौल का हवाला देते हुए निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा।यही नहीं, उन देशों में प्रवासी भारतीयों खासकर यूपी के लोगों से संवाद कर प्रदेश के बदले माहौल और भावी कार्ययोजना पर बातचीत भी होगी। ऐसी संभावना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद भी किसी एक देश के दौरे पर जाएंगे।सीएम योगी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को "नए यूपी की आकांक्षाओं को उड़ान" देने वाला बड़ा अवसर बताते हैं। इसी के तहत मंत्रियों को विदेश भेजा जाएगा। योजना के अनुसार एक कैबिनेट मंत्री की टीम में 1 स्वतन्त्र प्रभार (राज्य मंत्री) और 1 राज्य मंत्री हो सकते हैं। इस बाबत तैयारी शुरू हो चुकी है। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए सिंगापुर ने आगे बढ़कर फर्स्ट कंट्री पार्टनर बनने की इच्छा जताई है। इससे पहले वर्ष 2018 के इन्वेस्टर समिट में नीदरलैंड, जापान, स्लोवाकिया, फिनलैंड, चेक रिपब्लिक, मॉरीशस, थाईलैंड, नेपाल, बेल्जियम कंट्री पार्टनर रहे हैं। इन देशों के साथ-साथ यूके, यूएसए, कनाडा, यूएई, स्वीडन, सिंगापुर, नीदरलैंड, इजरायल, फ्रांस, जर्मनी, साउथ कोरिया, मॉरीशस, रूस और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में रोड शो आयोजित करने की तैयारी है। मंत्रियों का यह दौरा सितंबर-नवम्बर के बीच हो सकता है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)