होम सी.ए. परीक्षा में सी.एम.एस. के तीन छात्रों को सफलता, बने चार्टड एकाउन्टेन्ट

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Jul 20, 2022 06:38 PM

सी.ए. परीक्षा में सी.एम.एस. के तीन छात्रों को सफलता, बने चार्टड एकाउन्टेन्ट

सी.ए. परीक्षा में सी.एम.एस. के तीन छात्रों को सफलता, बने चार्टड एकाउन्टेन्ट

सी.ए. परीक्षा में सी.एम.एस. के तीन  छात्रों को सफलता, बने चार्टड एकाउन्टेन्ट

लखनऊ, 20 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के तीन मेधावी छात्रों ने चार्टड एकाउन्टेन्सी (सीए-2022) की फाइनल परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित कर सी.एम.एस. का गौरव बढ़ाया है। चार्टड एकाउन्टेन्ट बनने वाले इन छात्रों में स्वप्निल अग्रवाल, शिवांगी कश्यप व इकरा मिर्जा बेग शामिल हैं। चार्टड एकाउन्टेन्सी (सी.ए.) की परीक्षा इन्स्टीट्यूट आफ चार्टड एकाउन्टेन्ट्स ऑफ इण्डिया के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसके परिणाम घोषित कर दिये  गये हैं। इन छात्रों की सफलता पर सी.एम.एस. परिवार को गर्व है, जिन्होंने मेहनत व लगन के दम पर अपने सपनों को साकार किया है।   इन तीनों छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इन तीनों मेधावी छात्रों की उल्लेखनीय सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके अत्यन्त उज्जवल भविष्य की कामना की है।

            सी.एम.एस. छात्र स्वप्निल अग्रवाल ने आई.एस.सी. की परीक्षा राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) से 91.50 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण की जबकि शिवांगी कश्यप ने 96.75 प्रतिशत अंकों के साथ आई.एस.सी. की परीक्षा सी.एम.एस. चौक कैम्पस से उत्तीर्ण की। इसी कैम्पस से इकरा मिर्जा बेग ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ आई.एस.सी. की परीक्षा उत्तीर्ण की। सी.एम.एस. अपने छात्रों को उनकी रूचि के क्षेत्रों में आगे बढ़ने का भरपूर अवसर, मार्गदर्शन, उत्साह व आत्मविश्वास प्रदान करता है और यही कारण है कि प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र आई.ए.एस., आई.पी.एस., पी.सी.एस., इंजीनियरिंग, मेडिकल, सीए आदि प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता अर्जित कर लखनऊ का नाम रोशन कर रहे हैं।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)