होम सरकार से नाराज नहीं है दिनेश खटीक, स्वतंत्रदेव सिंह बोले- रोजाना होती है बातचीत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 20, 2022 08:40 PM

सरकार से नाराज नहीं है दिनेश खटीक, स्वतंत्रदेव सिंह बोले- रोजाना होती है बातचीत

सरकार से नाराज नहीं है दिनेश खटीक, स्वतंत्रदेव सिंह बोले- रोजाना होती है बातचीत

सरकार से नाराज नहीं है दिनेश खटीक, स्वतंत्रदेव सिंह बोले- रोजाना होती है बातचीत

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे पर अखिलेश यादव द्वारा हमला किए जाने पर पलटवार किया है। स्वतंत्र देव ने कहा है उनकी जल शक्ति विभाग के राज्य मंत्री दिनेश खटीक से रोजाना बातचीत होती रहती है, वह नाराज नहीं हैं। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया है और अगर कोई बात होगी भी तो बैठकर सुलझा लिया जाएगा। अखिलेश यादव के पास कोई मुद्दा नहीं है, वह इसे बेवजह तिल का ताड़ बना रहा है। यह बातें स्वतंत्र देव ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि राज्यमंत्री दिनेश खटीक का पार्टी और सरकार में पूरा सम्मान है। उनकी हर बात को गंभीरता से लिया जाता है। इसके बावजूद अगर कहीं कोई बात है, तो उस पर चर्चा कर ली जाएगी और उसका समाधान निकाल लिया जाएगा।
उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सपा मुखिया के पास कोई मुद्दा नहीं है। अपने सौ दिनों के कार्यकाल में सरकार ने सफलतापूर्वक तमाम उपलब्धियां दर्ज की हैं। इससे हताश होकर सपा मुखिया अखिलेश यादव मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। पार्टी और सरकार में समाज के सभी वर्गों को सम्मान दिया जा रहा है और आगे भी दिया जाता रहेगा। भाजपा का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाना है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)