होम इस गलती की वजह से WTC प्वाइंट्स टेबल में भारत से आगे निकला पाकिस्तान, ICC ने ठोका जुर्माना

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jul 5, 2022 08:45 PM

इस गलती की वजह से WTC प्वाइंट्स टेबल में भारत से आगे निकला पाकिस्तान, ICC ने ठोका जुर्माना

इस गलती की वजह से WTC प्वाइंट्स टेबल में भारत से आगे निकला पाकिस्तान, ICC ने ठोका जुर्माना

इस गलती की वजह से WTC प्वाइंट्स टेबल में भारत से आगे निकला पाकिस्तान, ICC ने ठोका जुर्माना

इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट हारने के साथ टीम इंडिया को दोहरी मार झेलनी पड़ी है। टीम इंडिया 378 रनों को डिफेंड करने में नाकामयाब रही जिस वजह से सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। इसके अलावा मैच के दौरान स्लो ओवर रेट की वजह से आईसीसी ने जुर्माना भी लगाया है। आईसीसी ने भारतीय टीम पर 40 प्रतिशत मैच फीस के साथ 2 WTC प्वाइंट्स भी काटे हैं। आईसीसी के जुर्माने के बाद भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में भारी नुकसान हुआ है। टीम तीसरे से चौथे पायदान पर खिसक गई है, बड़ी बात यह है कि अब भारत से आगे पाकिस्तान निकल चुका है।
भारत के खिलाफ ड्रॉ सीरीज को बार्मी आर्मी ने बताया जीत, अमित मिश्रा ने ट्वीट से लगाया मुंह पर तालाआईसीसी के जुर्माने के बाद भारत के 52.08 अंक हो गए हैं, वहीं पाकिस्तान 52.38 प्रतिशत अंकों के साथ भारत से आगे हैं। टॉप 3 में पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका है जिनके नाम क्रमश: 77.78 और 71.43 प्रतिशत अंक है। वहीं फाइनल की दौड़ से पहले बाहर हो चुकी इंग्लैंड की टीम इस जीत के बाद 33.33 प्रतिशतक अंकों के साथ 7वें पायदान पर है।भारत को अब WTC के दूसरे चक्र में 6 और मुकाबले खेलने हैं और टीम इंडिया को फाइनल में प्रवेश करने के लिए हर मैच में जीत दर्ज करना जरूरी है। टीम इंडिया इस दौरान घरेलू सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैच की टेस्ट सीरीज खेलीगी, वहीं अन्य दो मुकाबले उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ उन्हें के घर पर खेलने हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)