होम आस्ट्रेलिया व अमेरिका के चार विश्वविद्यालयों से सी.एम.एस. छात्र को उच्चशिक्षा का आफर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 5, 2022 06:37 PM

आस्ट्रेलिया व अमेरिका के चार विश्वविद्यालयों से सी.एम.एस. छात्र को उच्चशिक्षा का आफर

आस्ट्रेलिया व अमेरिका के चार विश्वविद्यालयों से सी.एम.एस. छात्र को उच्चशिक्षा का आफर

आस्ट्रेलिया व अमेरिका के चार विश्वविद्यालयों से सी.एम.एस. छात्र को उच्चशिक्षा का आफर

लखनऊ, 5 जुलाई। सिटी मान्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के छात्र उत्तम सिंह को आस्ट्रेलिया एवं अमेरिका के चार विश्वविद्यालयों से उच्चशिक्षा की पढ़ाई हेतु ऑफर मिला है। इन विश्वविद्यालयों में आस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स, यूनिवर्सिटी ऑफ एडिलेड व आर.एम.आई.टी. एवं अमेरिका की एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी शामिल है।उत्तम ने इस सफलता का सम्पूर्ण श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस प्रतिभाशाली छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है। विदित हो कि सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।

       प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 90 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों जैसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, कैलीफोर्निया इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक), मैसाचुसेट्स इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एम.आई.टी.), स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कार्नेल यूनिवर्सिटी, मेलबर्न यूनिवर्सिटी एवं नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर आदि में स्कॉलरशिप के साथ चयनित हुए हैं, जो अपने आप में एक रिकार्ड है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)