होम ऑल इण्डिया लॉ इन्ट्रेन्स टेस्ट में सी.एम.एस. के पाँच छात्र चयनित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 3, 2022 08:42 PM

ऑल इण्डिया लॉ इन्ट्रेन्स टेस्ट में सी.एम.एस. के पाँच छात्र चयनित

ऑल इण्डिया लॉ इन्ट्रेन्स टेस्ट में सी.एम.एस. के पाँच छात्र चयनित

ऑल इण्डिया लॉ इन्ट्रेन्स टेस्ट में सी.एम.एस. के पाँच छात्र चयनित

लखनऊ, 3 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के पाँच मेधावी छात्रों ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित ऑल इण्डिया लॉ इन्ट्रेन्स टेस्ट (ए.आई.एल.ई.टी.) में चयनित होकर लखनऊ का गौरव राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है। सी.एम.एस. के इन पाँच होनहार छात्रों में अर्चित श्रीवास्तव, वैभव सिंह, प्रखर, एश्वर्या अग्निहोत्री एवं जान्हवी गुप्ता शामिल हैं। ए.आई.एल.ई.टी. में चयन के उपरान्त अब ये छात्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध कालेजों में बीए. एल.एल.बी. आनर्स कोर्स में एडमीशन लेकर अपने सपनों को साकार कर पायेंगे। सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शान्तिपूर्व व ईश्वरीय एकता से ओतप्रोत शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

सी.एम.एस. अपने छात्रों को आई.एस.सी. की पढ़ाई के दौरान ही छात्रों को प्रोफेशनल कोर्सो की तैयारी हेतु मार्गदर्शन एवं वातावरण उपलब्ध कराता है, यही कारण है कि विद्यालय के मेधावी छात्र प्रतिवर्ष देश-विदेश की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता अर्जित लखनऊ का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)