होम भदोही में बड़ी कार्रवाई: पूर्व विधायक विजय मिश्र की पौने दो करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 30, 2022 10:39 PM

भदोही में बड़ी कार्रवाई: पूर्व विधायक विजय मिश्र की पौने दो करोड़ की संपत्ति कुर्क

भदोही में बड़ी कार्रवाई: पूर्व विधायक विजय मिश्र की पौने दो करोड़ की संपत्ति कुर्क

भदोही में बड़ी कार्रवाई: पूर्व विधायक विजय मिश्र की पौने दो करोड़ की संपत्ति कुर्क

ज्ञानपुर के पूर्व विधायक और बाहुबली विजय मिश्र की करीब पौने दो करोड़ की संपत्ति पुलिस ने कुर्क कर ली है। डीएम के आदेश के बाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। एसपी डा. अनिल कुमार ने बताया कि पूर्व विधायक ज्ञानपुर विजय मिश्र शातिर किस्म के अपराधी हैं। लोगों को डरा धमका कर करोड़ों रुपये की जमीन अपने भाई, उनके बेटे व बहू के नाम पर रजिस्ट्री करा लिया था। जिसे डीएम आर्यका अखौरी के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर लिया गया है।


उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक ने गोपीगंज थाना क्षेत्र के कौलापुर गांव निवासी अपने रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी का सात बीघा 12 बिस्वा व 39 आम के पेड़ के बाग अपने भाई रामजी मिश्रा, भतीजे प्रकाशचंद मिश्र व बहू पुष्पलता के नाम रजिस्ट्री करा ली था। उक्त जमीन का सर्किल रेट से मूल्यांकन करने पर दाम एक करोड़ 84 लाख 40 हजार रुपये आंकी जा रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक के परिवार के सदस्य व गैंगस्टर एक्ट के आरोपित आशीष मिश्र के दो शस्त्र लाइसेंस (रिवॉल्वर व राइफल) को भी निरस्त कर दिया गया है। 

तस्कर पर भी कार्रवाई

अवैध शराब तस्कर अमरजीत निवासी चकरपानपुर जनपद वाराणसी मूलपता- मझिलीपट्टी थाना चील्ह जनपद मिर्जापुर का मैजिक डाला व मोहम्मद तालिब अंसारी निवासी आजादनगर थाना लोहता जनपद वाराणसी की मारुति वाहन को भी जब्त किया गया है। दोनों वाहनों का प्रयोग अवैध शराब तस्करी में किया जाता था। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)