होम मिशन 2024 : हारे बूथों को जीतने की तैयारी में भाजपा, जमीन पर उतारी 6000 लोगों की फौज

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 30, 2022 10:33 PM

मिशन 2024 : हारे बूथों को जीतने की तैयारी में भाजपा, जमीन पर उतारी 6000 लोगों की फौज

मिशन 2024 : हारे बूथों को जीतने की तैयारी में भाजपा, जमीन पर उतारी 6000 लोगों की फौज

मिशन 2024 : हारे बूथों को जीतने की तैयारी में भाजपा, जमीन पर उतारी 6000 लोगों की फौज

लोकसभा चुनाव 2024 में होने हैं लेकिन भाजपा पूरी शिद्दत से अभी से तैयारी में जुटी है। रामपुर और आजमगढ़ सीटें जीतने के बाद पार्टी के हौंसले और बुलंद हैं। भगवा खेमे ने 2019 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों के तहत करीब 30 हजार बूथों को मजबूत करने को 6 हजार लोगों की फौज मैदान में उतार दी है।


प्रदेश में 1 लाख 74 हजार पोलिंग बूथ हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों की बात करें तो भाजपा इनमें से करीब 1 लाख 23 हजार बूथों पर जीती थी। तब पार्टी को 51 फीसदी वोट मिले थे। यह तब था जब यूपी में सपा और बसपा गठबंधन में रहकर चुनाव लड़े थे। राष्ट्रीय लोकदल भी उनके साथ था। भाजपा 2014 से लगातार प्रदेश में अपना प्रदर्शन सुधार रही है। इस सिलसिले को वर्ष 2024 में भी बरकरार रखने की कवायद हो रही है।

लड़ाई वाले बूथों पर फोकस 

प्रदेश में करीब एक लाख पोलिंग बूथ ऐसे हैं जो भाजपा की दृष्टि से बेहद मुफीद हैं। पिछले कई चुनावों से इन बूथों पर भगवा ही लहरा रहा है। ऐसे में पार्टी का फोकस अब उन 30-35 हजार पोलिंग बूथों पर है जहां भाजपा लड़ाई में रहती है। कभी जीत मिलती है तो कभी हार। इन बूथों को मजबूत करने की रणनीति के तहत हर लोकसभा क्षेत्र में 200 से 250 बूथों को चिन्हित किया गया है। सांसद-विधायकों सहित हर सीट पर करीब 80 लोगों की टीम लगाई गई है जबकि करीब 35 हजार बूथ ऐसे हैं जो किसी जाति विशेष, दल विशेष या नेता विशेष के प्रभाव वाले हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)