होम NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 8 जुलाई को आएंगी लखनऊ, तैयारियां तेज

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 30, 2022 10:19 PM

NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 8 जुलाई को आएंगी लखनऊ, तैयारियां तेज

NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 8 जुलाई को आएंगी लखनऊ, तैयारियां तेज

NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 8 जुलाई को आएंगी लखनऊ, तैयारियां तेज

NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश के सबसे बड़े सूबे से चुनावी समर्थन जुटाने 8 जुलाई को लखनऊ आएंगी।  मुर्मू यहां भाजपा के साथ ही सहयोगी दलों के विधायकों और सांसदों से भी मिलेंगी। इसके अलावा गैर भाजपाई दलों से भी वे समर्थन मांगेंगी। उनकी यात्रा को लेकर तैयारियों का सिलसिला शुरू हो गया है।

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर रणनीति और एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की लखनऊ यात्रा को लेकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को देर शाम मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कोर कमेटी के सदस्यों संग चर्चा की थी। हालांकि अभी इस संभावित कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

देश के सर्वोच्च पद यानी राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को चुनाव होना है। 21 जुलाई को इसके नतीजे आएंगे। सत्ताधारी एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा ने नामांकन कर दिया है। इनके अलावा 54 अन्य लोगों ने भी नामांकन किया है। हालांकि, पर्याप्त प्रस्तावक नहीं होने के कारण 54 अन्य उम्मीदवारों के नामांकन खारिज हो सकते हैं। यानी, मुकाबला द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा के बीच है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)