होम देवेंद्र फडणवीस ने मानी बीजेपी अध्यक्ष की बात, शिंदे मंत्रिमंडल में शामिल होने का लिया फैसला: शाह

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 30, 2022 10:15 PM

देवेंद्र फडणवीस ने मानी बीजेपी अध्यक्ष की बात, शिंदे मंत्रिमंडल में शामिल होने का लिया फैसला: शाह

देवेंद्र फडणवीस ने मानी बीजेपी अध्यक्ष की बात, शिंदे मंत्रिमंडल में शामिल होने का लिया फैसला: शाह

देवेंद्र फडणवीस ने मानी बीजेपी अध्यक्ष की बात, शिंदे मंत्रिमंडल में शामिल होने का लिया फैसला: शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा के कहने पर देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बनने वाली नयी सरकार में शामिल होने का फैसला किया है। शाह ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी।उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के कहने पर देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा मन दिखाते हुए महाराष्ट्र राज्य और जनता के हित में सरकार में शामिल होने का निर्णय लिया है।'' उन्होंने कहा कि यह निर्णय महाराष्ट्र के प्रति उनकी सच्ची निष्ठा व सेवाभाव का परिचायक है। उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए मैं उन्हे हृदय से बधाई देता हूं।'' ज्ञात हो कि फडणवीस ने यह घोषणा की थी कि शिंदे महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री होंगे और भाजपा उनकी सरकार को समर्थन देगी। उन्होंने कहा था कि वह शिंदे सरकार में शामिल नहीं होंगे। शिंदे के साथ राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद फडणवीस ने यह घोषणा की थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)