होम 18 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक चलेगा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 30, 2022 10:05 PM

18 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक चलेगा

18 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक चलेगा

18 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक चलेगा

लोकसभा सचिवालय की ओर से गुरुवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि वर्ष 2022 के लिए संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होगा। विज्ञप्ति के अनुसार संसद के दोनों सदनों की बैठक 18 जुलाई से होने की संभावना है और सत्र 13 अगस्त को समाप्त होगा। मानसून सत्र आमतौर पर जुलाई के तीसरे सप्ताह में शुरू होता है और स्वतंत्रता दिवस से पहले समाप्त होता है।


पिछले साल का मानसून सत्र एक जबरदस्त घमासान के साथ पर समाप्त हुआ था क्योंकि विपक्षी दलों ने पेगासस जासूसी कांड, किसानों के विरोध और तेल की कीमतों में वृद्धि पर चर्चा की सरकार से अनुमति मांगी थी जोकि नहीं मिली और फिर विपक्ष ने दोनों सदनों में जमकर हंगामा किया था।

2021 में मानसून सत्र पिछले दो दशकों का तीसरा सबसे कम उत्पादकता वाला लोकसभा सत्र रहा था, जिसमें केवल 21 प्रतिशत ही काम हुआ था। राज्यसभा ने 28 प्रतिशत की उत्पादकता दर्ज की थी। 1999 के बाद से इसका आठवां सबसे कम उत्पादक सत्र था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)