होम दिल्ली में कोरोना केसों ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 800 के करीब पहुंचे मामले

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Jun 11, 2022 10:38 PM

दिल्ली में कोरोना केसों ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 800 के करीब पहुंचे मामले

दिल्ली में कोरोना केसों ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 800 के करीब पहुंचे मामले

दिल्ली में कोरोना केसों ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 800 के करीब पहुंचे मामले

राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी का सिलसिला जारी है। दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 795 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में बीते 24 घंटों में किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किये गए आंकड़ों के अनुसार, यहां संक्रमण दर 4.11 प्रतिशत रही। दिल्ली में कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 19, 12, 063 और मृतकों की संख्या 26, 218 हो गई है। विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, एक दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी में कुल 19, 326 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। राजधानी दिल्ली में कोरोना के 2247 एक्टिव मामले हैं।

बीते 24 घंटों में  556 मामलों ने रिकवरी दर्ज की है, इसी के साथ अब तक कुल 18,83,598 रिकवर होकर घरों को लौट गए हैं। बता दें कि, शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 655 नए मामले सामने आए थे जबकि संक्रमण दर 3.11 प्रतिशत दर्ज की गई थी। इस दौरान कोरोना से दो मरीजों ने दम तोड़ा था। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)