होम सहारनपुर में 2 उपद्रवियों के घर चला बुलडोजर, पुलिस कर रही ताबड़तोड़ गिरफ्तारी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 11, 2022 10:17 PM

सहारनपुर में 2 उपद्रवियों के घर चला बुलडोजर, पुलिस कर रही ताबड़तोड़ गिरफ्तारी

सहारनपुर में 2 उपद्रवियों के घर चला बुलडोजर, पुलिस कर रही ताबड़तोड़ गिरफ्तारी

सहारनपुर में 2 उपद्रवियों के घर चला बुलडोजर, पुलिस कर रही ताबड़तोड़ गिरफ्तारी

उत्तर प्रदेश के बीते जुमे की नमाज के बाद अलग-अलग जिलो में हिंसा भड़क गया, जिसके बाद सहारनपुर में  उपद्रव करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की गई। शनिवार को पुलिस और प्रशासन की टीम दो उपद्रवियों के घर बुल्डोजर लेकर पहुंची। इनके घर पर अवैध निर्माण को गिराया गया। आरोपियों के नाम अब्दुल वाकीर और मुजम्मिल है। अब्दुल वाकीर खत्ता खेड़ी और मुजम्मिल हबीबगढ़ इलाके में रहता है।
PunjabKesari
शुक्रवार को हुई हिंसा में पुलिस ने दोनों को आरोपी बनाया है। दोनों आरोपी जेल में बंद है। ये लोग नमाज के बाद सड़क पर उपद्रव कर रहे थे। इन दोनों ने भीड़ पर पथराव किए और नारे लगाए। विवाद पोस्टर भी वायरल किया था। इसके कई वीडियो पुलिस के हाथ लगे थे। इसके अधार पर पुलिस ने एक्शन लिया।

सहारनपुर की जामा मस्जिद में शुक्रवार दोपहर 12 बजे से ही भीड़ जुटने लगी थी। पुलिस को प्रदर्शन की भनक लगी तो पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। मस्जिद के अंदर लोग नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की बात कर रहे थे। नमाज खत्म होते ही प्रदर्शन शुरू हो गया। नूपुर शर्मा मुर्दाबाद, नूपुर को फांसी दो जैसे नारे लगने लगे। पुलिस ने समझाना शुरू किया, लेकिन बात नहीं बनी।

करीब पौने तीन बजे हिंदू संगठन के लोग भी बाजारों में उतर गए थे। हिंदू युवा वाहिनी, भैरव करणी सेना और बजरंग दल के कार्यकर्ता के अलावा भाजपा के पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, नगर अध्यक्ष राकेश जैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता भी पहुंच गए थे, लेकिन सिटी SP राजेश कुमार ने सभी को समझाया और अलग कर दिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)