होम भारतीय जनता पार्टी सरकार किसानों के साथ छल कर रही: RLD

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 11, 2022 10:24 PM

भारतीय जनता पार्टी सरकार किसानों के साथ छल कर रही: RLD

भारतीय जनता पार्टी सरकार किसानों के साथ छल कर रही: RLD

भारतीय जनता पार्टी सरकार किसानों के साथ छल कर रही: RLD

राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार किसानों के साथ छल कर रही है। राय ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अध्यक्षता में समिति ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय करते समय किसानों की फसल की लागत पर खर्च होने वाले लेबर चार्ज, बीज, उर्वरक, खाद, सिचाई बिजली, ईधन आदि को ध्यान में नहीं रखा जबकि मंहगाई बढ़ने से फसल लागत बढ़ गई है।

राय ने कहा कि किसानों की फसलों की लागत बढी होने पर भी मंडियों में लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा। सरकार का किसानों की आय दुगुनी करने का वादा जुमला बनकर रह गया है। किसानों के पास न दवाई के लिए पैसे हैं और न ही बच्चों की पढ़ाई के लिए। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि क्षेत्र में अधिक फायदा हो, सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है जबकि कृषि क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था का मुख्य साधन है। केन्द्र सरकार ने कृषि में बढ़ती लागत और मंहगाई की मार झेल रहे देश के करोड़ों किसानों के साथ धोखा किया है।      

उन्होंने कहा कि किसान आन्दोलन के समय भूखे प्यासे बैठ कर एमएसपी की गारण्टी की मांग रहे थे उस समय भी सरकार द्वारा उन पर लाठियां ही बरसाई गयी थी इतना ही नहीं किसान आन्दोलन के समय लगभग 700 किसान शहीद हो गये थे और सरकार उन्हें खालिस्तानी तथा आतंकवादी कहती रही और उनको श्रद्धांजलि देना भी उचित नहीं समझा था। अन्ततोंगत्वा अन्नदाता ही विजयी हुये और सरकार को अपनी हठधर्मिता को छोडना पड़ा। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)