होम पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार
पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार
पैगम्बर मोहम्मद के संबध में कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
रसड़ा कोतवाली के प्रभारी राकेश सिंह ने शनिवार को बताया कि जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सुशील कुमार ने शुक्रवार को सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर पैगम्बर मोहम्मद के विरुद्ध कथित आपत्तिजनक पोस्ट किया था। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले सैफ ने इस मामले को लेकर शुक्रवार को ट्वीट कर शिकायत की थी तथा पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शनिवार को सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।