होम प्रयागराज हिंसा के खुलेंगे राज! मास्टरमाइंड बताया जा रहा है मोहम्मद जावेद
प्रयागराज हिंसा के खुलेंगे राज! मास्टरमाइंड बताया जा रहा है मोहम्मद जावेद
यूपी में बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के दिन कई जिलों में हिंसा भड़क गई। जिसके चलते माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। इसके साथ ही कई जिलों में आगजनी, पत्थरबाजी देखने को मिली है। इसी कड़ी में प्रयागराज में भी बेकाबू हालात देखने को मिले हैं। इस पूरे बवाल के पीछे मास्टरमाइंड मोहम्मद जावेद का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद जावेद के ही इशारे पर ही हिंसा और पत्थरबाजी की गई। बता दें कि सीएए, एनआरसी के प्रदर्शन में भी मोहम्मद जावेद भी नाम सामने आया था।
जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद और फिरोजाबाद सहित कुछ अन्य शहरों में उपद्रवी तत्वों द्वारा नारेबाजी और पथराव की घटनाओं के मामले में बीती रात गिरफ्तारियों का दौर चलता रहा। उपद्रव एवं हिंसा से जुड़े इन मामलों में पुलिस ने शनिवार को सुबह तक 227 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार की ओर से शनिवार को यह जानकारी दी गयी।
उन्होंने बताया कि इन घटनाओं के बाद पुलिस ने उपद्रवग्रस्त इलाकों से अब तक 227 संदिग्ध लोगों को हिंसा फैलाने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। कुमार ने बताया कि रात भर चली धरपकड़ की कारर्वाई के दौरान सहारनपुर जिले में तीन अन्य को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही जिले में अब तक गिरफ्तार हुए लोगों की संख्या 48 हो गये हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।