होम कांग्रेस के उम्मीदवार न उतारने से BJP को फायदा, आजम के कैंडिडेट को हराने में जान लगा देंगे रामपुर के नवाब

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 7, 2022 10:48 PM

कांग्रेस के उम्मीदवार न उतारने से BJP को फायदा, आजम के कैंडिडेट को हराने में जान लगा देंगे रामपुर के नवाब

कांग्रेस के उम्मीदवार न उतारने से BJP को फायदा, आजम के कैंडिडेट को हराने में जान लगा देंगे रामपुर के नवाब

कांग्रेस के उम्मीदवार न उतारने से BJP को फायदा, आजम के कैंडिडेट को हराने में जान लगा देंगे रामपुर के नवाब

यूपी के रामपुर की सियासत में आजम खान और नवाब काजिम का नाम हमेशा आमने-सामने देखने को मिला है। दोनों के बीच पुरानी नाराजगी बताई जाती है। इस तकरार को आगे बढ़ाते हुए अब रामपुर के नवाब ने एक ऐसा फैसला लिया है जो आजम खान के सिर का दर्द बढ़ा देगा। जी, हां नवाब काजिम अली उर्फ नवेद मियां ने कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार न उतारा जाने से नाराज होकर अपना समर्थन भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी को दे दिया है। खानदानी कांग्रेसी रहे नवाब का समर्थन बीजेपी को जाने का बड़ा नुकसान सपा के आसिम राजा को जरूर मिल सकता है। 


गौरतलब है कि बसपा और कांग्रेस ने उम्मीदवार नहीं उतारा तो इसका सीधा अर्थ है कि फाइट अब सत्ताधारी बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच ही होगी। ऐसे में कांग्रेस का गढ़ कहे जाना वाला रामपुर का नूर महल अब बीजेपी के भगवा रंग में रंग गया है। यानी नूर महल के वारिस काजिम अली ने अपना समर्थन भाजपा के घनश्याम लोधी को देकर चुनावी मुकाबला और ज्यादा दिलचस्प बना दिया है। हालांकि, नवाब काजिम ने ये भी साफ कर दिया है कि वे कांग्रेसी हैं और रहेंगे। समर्थन का मतलब ये नहीं होगा कि वे पार्टी बदल लेंगे।  

नूर महल में जला भाजपा का दीया
सोमवार रात को भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी नूर महल पहुंचे।  जहां काजिम अली ने उन्हें समर्थन की घोषणा भी की। इस दौरान अपना दल के टिकट से स्वार सीट पर अबदुल्ला आजम से हारने वाले काजिम अली के बेटे हैदर अली खां भी मौजूद रहे। वहीं एक बार आजम खान को चुनाव हराकर विधानसभा पहुंचने वाले पूर्व विधायक अफरोज अली खान ने भी समर्थन बीजेपी को दिया।  

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)