होम PM मोदी का सपना पूरा करने में जोर लगाएंगे नीतीश, बोले- बिहार पूरे देश की कमी दूर करेगा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 7, 2022 10:43 PM

PM मोदी का सपना पूरा करने में जोर लगाएंगे नीतीश, बोले- बिहार पूरे देश की कमी दूर करेगा

PM मोदी का सपना पूरा करने में जोर लगाएंगे नीतीश, बोले- बिहार पूरे देश की कमी दूर करेगा

PM मोदी का सपना पूरा करने में जोर लगाएंगे नीतीश, बोले- बिहार पूरे देश की कमी दूर करेगा

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साल 2030 तक पेट्रोल में 20 परसेंट इथेनॉल मिलाने का सपना पूरा करने में जोर लगाएंगे। मंगलवार को एक कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार ने राज्य में इथेनॉल बनाने को लेकर कहा कि बिहार में इतना इथेनॉल बनाए जाएगा जिससे पूरे देश में इसकी कमी नहीं होगी। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में काफी तादाद में मक्का फसल होती है, जो इथेनॉल बनाने के लक्ष्य को पूरा करेगी। बता दें कि मक्का समेत कई चीजों की मदद से इथेनॉल बनाया जा सकता है।  


गौरतलब है कि बिहार में मक्का की ज्यादा पैदावर इथेनॉल बनाने के लिए काफी काम आएगी। इथेनॉल बनाने से कार्बन उत्सर्जन में तो कमी आती ही है, साथ ही किसानों की आय भी बढ़ती है। इसी का फायदा बिहार के भी मक्का किसानों को मिलेगा और उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। वहीं इथेनॉल बनाने वाले उद्योगों पर भी इसका अच्छा असर पड़ेगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2030 तक पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल मिलाने का सपना भी बिहार की मदद से पूरा हो पाएगा।  

2030 तक पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल मिलाने का लक्ष्य 
हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया था कि पेट्रोल में 10 फीसदी इथेनॉल मिलाने का लक्ष्य भारत ने निर्धारित समय से पांच महीने पहले ही हासिल कर लिया है। ऐसा करने से केंद्र सरकार ने 40 हजार करोड़ रुपयों की बचत भी की है। वहीं अब भारत सरकार का लक्ष्य है कि साल 2030 तक पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल का मिश्रण किया जा सके। इससे कार्बन उत्सर्जन में भी भारी कमी आएगी और देश के किसानों की इन

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)