होम प्रधानमंत्री 21 जून को मैसूरू से करेंगे योग दिवस का नेतृत्व, मुख्यमंत्री ने तैयारियों का लिया जायजा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 7, 2022 10:21 PM

प्रधानमंत्री 21 जून को मैसूरू से करेंगे योग दिवस का नेतृत्व, मुख्यमंत्री ने तैयारियों का लिया जायजा

प्रधानमंत्री 21 जून को मैसूरू से करेंगे योग दिवस का नेतृत्व, मुख्यमंत्री ने तैयारियों का लिया जायजा

प्रधानमंत्री 21 जून को मैसूरू से करेंगे योग दिवस का नेतृत्व, मुख्यमंत्री ने तैयारियों का लिया जायजा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को मैसूरू से योग दिवस का नेतृत्व करेंगे। ‘आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत प्रधानमंत्री मोदी 21 जून को मैसूरू पैलेस में योग करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘‘मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मैसूरू के उपायुक्त को 15,000 प्रतिभागियों की सूची को अंतिम रूप देने को कहा है। 

उन्होंने उपायुक्त से सुनिश्चित करने को कहा है कि प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देशानुसार सूची में समाज के सभी तबके के लोगों को शामिल किया जाए।'' अधिकारियों को केन्द्र सरकार से बेहतर समन्वय के साथ आयोजन में भाग लेने वालों के लिए परिवहन, स्नैक्स, पीने का पानी और अन्य सुविधाएं देने का निर्देश दिया गया है। 

बोम्मई ने अधिकारियों से कहा, ‘‘केन्द्रीय आयुष मंत्रालय के साथ सहयोग करें, जो योग दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है।'' मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि राज्य सरकार ने 14 समितियों का गठन किया है जिसमें जिले के प्रभारी मंत्रियों की अध्यक्षता वाली कोर समिति भी शामिल है ताकि आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)