होम लखनऊ: भाजपा और सपा विधायकों के बीच खेला गया क्रिकेट मैच, BJP को मिली करारी हार
लखनऊ: भाजपा और सपा विधायकों के बीच खेला गया क्रिकेट मैच, BJP को मिली करारी हार
केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में भाजपा और सपा विधायकों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें विधायक राम सिंह (कप्तान) और विधायक मोहम्मद फहीम इरफान (उपकप्तान) के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ने मैच जीत लिया।स्टेडियम में BJP के विधायकों,मंत्रियों और सपा विधायकों के बीच फ्रैंडली क्रिकेट मैच हुआ, जिसमें बीजेपी ने 90 रन का लक्ष्य दिया।सपा की टीम ने 14वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। वहीं, इस मैच में सपा के सिंह पटेल बने मैन ऑफ द मैच चुने गए।
इसके साथ ही सोमवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में योगी सरकार के मंत्री और विधायकों ने क्रिकेट की पिच पर पसीना बहाया। बच्चों के साथ नेट प्रैक्टिस की। चौके-छक्के लगाए और दौड़ कर रन भी लिए। मंत्री और विधायकों के साथ खेल कर बच्चों ने भी मस्ती की।
ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र सिंह तोमर, विधायक अभिजित सिंह सांगा और अजय सिंह स्टेडियम पहुंचे थे। यहां बच्चे हर रोज प्रैक्टिस करते हैं। इन मंत्री और विधायकों ने भी बच्चों के साथ क्रिकेट खेला।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।