होम कानपुर हिंसा: 100 अवैध इमारतों पर गरजेगा बाबा का बुलडोजर, 15 बिल्डिंगों की सूची तैयार
कानपुर हिंसा: 100 अवैध इमारतों पर गरजेगा बाबा का बुलडोजर, 15 बिल्डिंगों की सूची तैयार
कानपुर हिंसा के बाद नई सड़क की लगभग 100 अवैध इमारतों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है। सबसे पहले उन 15 बिल्डिंगों की सूची तैयार की गई है जिन्हें केडीए ने सील कर दिया था मगर सील तोड़ दी गई। ऐसे लोगों के खिलाफ केडीए एफआईआर भी दर्ज कराएगा। डीएम ने केडीए वीसी से बात करके कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बीते 3 जून को जब उपद्रव हुआ था तो अवैध रूप से 50 से 100 वर्गमीटर क्षेत्रफल में छह-सात मंजिला बनाई गईं इमारतों से भी पथराव किया गया था। पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने ऐसी इमारतें चिह्नित कर केडीए को सूचना भेज दी है। खास तौर पर चंद्रेश्वर हाते के बगल में जो ऊंची अवैध इमारतें बनाई गई हैं वो निशाने पर हैं। इन इमारतों से हाता पूरी तरह घिरा है। हाते में रहने वाले लोगों ने भी इमारतों पर कार्रवाई करने के लिए शिकायत की है।
पप्पू स्मार्ट समेत छह हिस्ट्रीशीटरों की इमारतें पहले ढहेंगी
केडीए ने दो हफ्ते पहले पप्पू स्मार्ट समेत छह हिस्ट्रीशीटरों की इमारतें सील की थीं। पहले चरण में इन्हें ढहाने की तैयारी है। फिलहाल ये इमारतें केडीए ने पुलिस की अभिरक्षा में सौंपी हैं ताकि अवैध निर्माण न होने पाए। अब इन हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराने के लिए तहरीर तैयार की जा रही है। जो इमारतें ढहाई जानी हैं उसमें हाजी वसी द्वारा किए गए कई निर्माण भी हैं। केडीए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने ओएसडी अवनीश सिंह को सूची बनाकर अभियान चलाने का दायित्व दिया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।