होम किसान, नौजवान, महिला एवं गरीब की उम्मीदों को पूरा करेगा बजट: दिनेश शर्मा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 26, 2022 09:24 PM

किसान, नौजवान, महिला एवं गरीब की उम्मीदों को पूरा करेगा बजट: दिनेश शर्मा

किसान, नौजवान, महिला एवं गरीब की उम्मीदों को पूरा करेगा बजट: दिनेश शर्मा

किसान, नौजवान, महिला एवं गरीब की उम्मीदों को पूरा करेगा बजट: दिनेश शर्मा

उत्तर प्रदेश की विधानसभा में बृहस्पतिवार को पेश वित्त वर्ष 2022—23 के बजट की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के नेताओं ने सराहना की है। पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में इसे समृद्ध, आत्मनिर्भर और प्रदेश के संकल्प को पूरा करने वाला बजट बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने विकास की जिस चाल को बनाए रखने के लिए भाजपा सरकार में भरोसा जताया है, यह बजट उस विकास की रफ्तार को बढ़ाने वाला है। शर्मा ने कहा कि इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्पों को पूरा करने के लिए सभी प्रावधान किए गए हैं तथा यह बजट सही मायने में किसान, नौजवान, महिला एवं गरीब की उम्मीदों को पूरा कर सकेगा।

 भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय से जारी एक बयान में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इस बजट के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एवं पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 21वीं सदी के नए भारत का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश कैसा हो- उस दृष्टि से यह बजट प्रत्येक क्षेत्र में प्रभावी परिवर्तन लाने वाला साबित होगा। सिंह ने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश को किस दिशा में लेकर जाना है यह बजट उसकी नींव है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास की गति को बनाए रखने के लिए भाजपा सरकार पर भरोसा जताया है और यह बजट उस विकास की गति को बढ़ाने वाला है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि इससे किसानों, नौजवानों, महिलाओं, बेरोजगारों का सपना साकार होगा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा बजट को 'आंकड़ों का मकड़जाल' और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती द्वारा इसे 'घिसा-पिटा' और जनता की आंख में धूल झोंकने वाला करार दिये जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्रीवास्तव ने कहा कि 2022 के चुनाव परिणाम से हताश और निराश अखिलेश यादव और मायावती को सही चीजें दिखाई नहीं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट उत्तर प्रदेश के विकास में 'मील का पत्थर' साबित होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)