होम सांसद नवनीत राणा को फोन पर मिली धमकी, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 26, 2022 09:22 PM

सांसद नवनीत राणा को फोन पर मिली धमकी, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

सांसद नवनीत राणा को फोन पर मिली धमकी, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

सांसद नवनीत राणा को फोन पर मिली धमकी, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

दिल्ली पुलिस ने निर्दलीय सांसद नवनीत राणा को जान से मारने की धमकी देने वाले कॉल आने के बाद उनकी शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अधिकारियों ने वीरवार को यह जानकारी दी। लोकसभा सदस्य नवनीत राणा को मातोश्री-हनुमान चालीसा विवाद मामले में हाल ही में मुंबई की एक अदालत ने जमानत दी थी। नयी दिल्ली क्षेत्र की पुलिस उपायुक्त अमृता गुगुलोठ ने बताया कि नॉर्थ एवेन्यू थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 506 और 509 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। राणा ने बुधवार को पुलिस से इस मामले की शिकायत की थी।
 

 राणा के निजी सहायक द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक, मंगलवार शाम 5.27 से 5.47 बजे के बीच सांसद के निजी मोबाइल नंबर पर 11 कॉल आए और कॉल करने वाले व्यक्ति ने उनसे अभद्र तरीके से बात की और उन्हें गालियां दीं। शिकायत के अनुसार, कॉल करने वाले ने राणा को महाराष्ट्र आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत में कहा गया है कि फोन करने वाले ने अमरावती की सांसद को धमकी दी कि अगर वह फिर से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगी तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। 
 

दरअसल, अप्रैल में नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा की थी, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था। शिव सैनिकों के प्रदर्शन के बाद इसी सिलसिले में मुंबई पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ राजद्रोह तथा अन्य आरोपों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। राणा दंपति को चार मई को मुंबई की एक अदालत ने इस मामले में जमानत दे दी थी।  

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)