होम तमिलनाडु: पीएम मोदी ने किया 31 हजार करोड़ की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास,
तमिलनाडु: पीएम मोदी ने किया 31 हजार करोड़ की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को यहां पूरी हो चुकी कई परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया और कई नई योजनाओं की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री तमिलनाडु के दौरे पर आज चेन्नई पहुंचे। इन परियोजनाओं में रेलवे, पेट्रोलियम, आवास और सड़क जैसे प्रमुख बुनियादी क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा पीएम ने तांबरम से चेंगलपट्टू के लिए विशेष ट्रेन और मदुरै से थेनी के लिए विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री ने राज्यपाल आर एन रवि, केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन और मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की उपस्थिति में 2,960 करोड़ रुपये से अधिक की पांच परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत 116 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लाइट हाउस प्रोजेक्ट-चेन्नई के हिस्से के रूप में निर्मित 1,152 घरों का भी उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा कि इस तरह की बुनियादी ढांचा परियोजनाएं तमिलनाडु के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं और राज्य पहले से ही कई क्षेत्रों में देश में अग्रणी है। दक्षिण तमिलनाडु में 500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार 75 किलोमीटर लंबी मदुरै-टेनी (रेलवे आमान परिवर्तन परियोजना) से क्षेत्र में संपर्क बढ़ेगा और इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
पीएम के संबोधन की मुख्य बातें
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।