होम फड़ व्यापारियों की रोजी छीनना बर्दाश्त नहीं करेंगे: सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खाँ
सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान के नेतृत्व में सभी फड़ व्यापारियों ने अपनी रोजी रोटी कमाने के लिए जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया
शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) थाना सदर क्षेत्र के बहादुरगंज में रिक्शा स्टैंड के पास जो लोग सड़क किनारे फड़ लगाकर अपनी रोजी-रोटी चलाते थे, उनको कुछ दिन पहले नगर निगम व प्रशासन द्वारा वहां से जबरदस्ती हटा दिया गया था।आज सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान के नेतृत्व में सभी फड़ व्यापारियों ने अपनी रोजी रोटी कमाने के लिए जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया। व्यापारियों के साथ सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि इनको यहां से हटाकर इनकी रोजी रोटी ना छीनी जाए। यह लोग सड़क किनारे फड़ वाले छोटे व्यापारी 40 45 वर्षों से लगभग बहादुरगंज में ही किनारे पर फड़ लगाते चले आ रहे हैं । यहां से हटाने से पहले इनका कहीं दूसरे स्थान पर फड़ लगाने का तत्काल इंतेजाम किया जाए। ताकि इन छोटे व्यापारियों की रोजी रोटी चल सके, बर्ना समाजवादी पार्टी गरीबों की रोजी रोटी छीनने को बर्दाश्त नहीं करेगी । जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान के सामने नगर निगम के नगर आयुक्त को फोन किया और जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जेल के पीछे वाले स्थान पर फड़ लगाने वाले छोटे व्यापारी वहां अपना फड़ लगा सकते है जिससे उनकी रोजी-रोटी चल सके। सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने जिलाधिकारी से मांग की और कहा कि शहर में चलाए जा रहे अतिक्रमण के नाम पर किसी भी व्यक्ति के साथ भेदभाव ना किया जाए। बगैर किसी भेदभाव के ही अतिक्रमण चलाया जाए।इस मौके पर सपा यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष मुजम्मिल खान, अशोक कुमार, आसिफ, रमेश, अशरफ, रवि कुमार, संजीव कुमार, इस्तेखार, रशीद, मुमताज, किशन कुमार, किशोर, रामदास, विकास, जहीर, अदनान, रेहान, नसीर खान, सत्तार, मुमताज, राजेश कश्यप, दिनेश, अशोक कुमार शुक्ला, आरिफ खान, रामदास मटर वाले,गुड्डू मटर वाले, रिजवान, शैलेंद्र कुमार, शाहनवाज़ आदि मौजूद रहे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।