होम योगी 2.0 सरकार का पहला बजटः संकल्प पत्र की कई योजनाएं शामिल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 24, 2022 09:36 PM

योगी 2.0 सरकार का पहला बजटः संकल्प पत्र की कई योजनाएं शामिल

योगी 2.0 सरकार का पहला बजटः संकल्प पत्र की कई योजनाएं शामिल

योगी 2.0 सरकार का पहला बजटः संकल्प पत्र की कई योजनाएं शामिल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट 26 मई गुरुवार  को सदन में प्रस्तुत करेगी। इसे पहले ही बजट के माध्यम से सरकार चुनाव के दौरान जनता के बीच रखे गए “लोक कल्याण संकल्प पत्र” में शामिल अधिकांश योजनाओं और वादों को पूरा करने की कोशिश करती नजर आएगी। बजट का खाका खींचा जा चुका है। फोकस किसानों, महिलाओं, युवाओं पर होने का अनुमान है।


वर्ष 2022-23 के इस पूर्ण बजट का आकार करीब 6.10 लाख करोड़ रुपये का होने का अनुमान है। इस धनराशि में से करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये (पूंजीगत मद) विकास कार्यों और नई योजनाओं के लिए होगा। राज्य का यह अब तक का सबसे बड़े आकार का बजट होगा। बजट को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को भी वित्त विभाग सक्रिय रहा। सूत्र बताते हैं कि प्रदेश सरकार के बजट में इस बार संकल्प पत्र की छाप नजर आएगी।

संकल्प पत्र में शामिल प्रदेश सरकार की 70 फीसदी से अधिक घोषणाओं व योजनाओं को बजट में लिया जा रहा है। कुल मिलाकर इस बजट से समाज के सभी वर्गों के लिए कुछ नया दिखेगा। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के कारण चुनाव से पूर्व प्रदेश सरकार पूर्ण बजट नहीं प्रस्तुत कर सकी थी। चार महीने का लेखानुदान सदन में प्रस्तुत किया गया था ताकि जरूरी खर्चे का प्रबंध हो सके। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)