होम समूह क और ख के कर्मचारियों की पदोन्नति की राह होगी आसान,
समूह क और ख के कर्मचारियों की पदोन्नति की राह होगी आसान,
यूपी की योगी सरकार आईएएस व पीसीएस की तरह समूह ‘क’ व ‘ख’ के अफसरों की वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि (सीआर) ऑनलाइन लेने की व्यवस्था कराने जा रही है। इसके बाद तय समय पर सीआर तो विभागों में पहुंचेगा ही साथ में पदोन्नति का रास्ता भी साफ होगा।
पीसीएस अफसरों पर लागू हुई व्यवस्था
नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने पीसीएस अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि लेने की व्यवस्था इस सत्र से ऑनलाइन कर दी है। हर साल तय समय के अंदर इसे ऑनलाइन लिया जाएगा। आईएएस की तरह पीसीएस अधिकारी भी अपनी सीआर ऑनलाइन भरेंगे और संबंधित उच्चाधिकारी को भेज देंगे। लिंक अधिकारी तय अवधि के अंदर उसे आगे बढ़ाएगा। अभी तक पीसीएस अधिकारियों की ऑफलाइन सीआर ली जा रही थी।
मॉड्यूल पर मंथन
समूह ‘क’ व ‘ख’ वर्ग के अफसरों के लिए ऑनलाइन मॉड्यूल तैयार कराने की दिशा में विचार चल रहा है। इसके लिए उच्चस्तर सहमति बनने के बाद इस संबंध में आदेश जारी किया जाएगा। इसका मकसद अफसरों को भागदौड़ से बचाना है।
समूह ‘क’ व ‘ख’ के अधिकतर अफसरों की फील्ड में तैनाती होती है और उनका समय-समय पर तबादला होता रहता है। इसलिए इन अफसरों इसे उच्चाधिकारियों से भरवाने और हस्ताक्षर कराने में काफी समय लग जाता है। नई व्यवस्था में इससे राहत मिलेगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।