होम ज्ञानवापी पर बोले केंद्रीय मंत्री, काशी में सब कुछ भगवान शिव का

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 23, 2022 09:47 PM

ज्ञानवापी पर बोले केंद्रीय मंत्री, काशी में सब कुछ भगवान शिव का

ज्ञानवापी पर बोले केंद्रीय मंत्री, काशी में सब कुछ भगवान शिव का

ज्ञानवापी पर बोले केंद्रीय मंत्री, काशी में सब कुछ भगवान शिव का

औरैया वार्ता केंद्रीय कानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने ज्ञानवापी मामले में कहा कि काशी भगवान शिव ने बसाई थी, यहां सब कुछ उन्हीं का है। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आये श्री बघेल ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि काशी को भगवान शिव ने बसाया है जबकि इस्लाम सातवीं शताब्दी में ही अस्तत्वि में आया है। द्वापर युग का कार्यकाल ही 5400 साल है। यहां सतयुग भी रहा है, त्रेता भी रहा है। उन्हें यह सोचना चाहिए। यह देश संविधान से चलेगा। रूल ऑफ लॉ से चलेगा। किसी के विरोध करने से या भीड़तंत्र से यह देश नहीं चलेगा।एक सवाल पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और मोहम्मद आजम खान के बीच नाराजगी से भाजपा का कुछ लेना देना नहीं है। आजम के भाजपा में शामिल होने की चर्चा के सवाल पर कहा कि पार्टी हाईकमान तय करेगी कि किसे लेना है किसे नहीं लेना है। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड सरेंडर की सूचना अफवाह है। बोगस और अपात्र राशन कार्डों की जांच होनी चाहिए। हमारे जिले में लोगों ने किसान सम्मान निधि गलत तरीके से ली है। मैं कहना चाहूंगा कि पीडीएस सस्टिम रहेगा। ऐसे कैसे हो सकता है कि जिस देश में 80 करोड़ लोग खाद्य वितरण प्रणाली से भोजन प्राप्त करते हों, उनके राशन कार्ड निरस्त नहीं होंगे लेकिन बोगस राशन कार्ड निरस्त होंगे। योगी आदत्यिनाथ के समय में कोई चीज गलत नहीं चलेगी। रूल ऑफ लॉ रहेगा। अपात्र को हटाया जाएगा। पात्र व्यक्ति को ही राशन मिलेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)