होम अपनी ही पार्टी के नेताओं पर बरसे कांग्रेस के आचार्य, बोले- शिवलिंग का मजाक नहीं बना सकते

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 23, 2022 09:42 PM

अपनी ही पार्टी के नेताओं पर बरसे कांग्रेस के आचार्य, बोले- शिवलिंग का मजाक नहीं बना सकते

अपनी ही पार्टी के नेताओं पर बरसे कांग्रेस के आचार्य, बोले- शिवलिंग का मजाक नहीं बना सकते

अपनी ही पार्टी के नेताओं पर बरसे कांग्रेस के आचार्य, बोले- शिवलिंग का मजाक नहीं बना सकते

कांग्रेस नेता और धर्मगुरु प्रमोद कृष्णन ने पार्टी लाइन से हटते हुए बयान दिया है। उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि शिवलिंग को तमाशा नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा, चाहे सपा नेता अखिलेश यादव हों या फिर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। शिवलिंग को तमाशा नहीं कह सकते। यह मामला आस्था का है। 
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, हमारी पार्टी के कुछ नेता खुद को ज्यादा ही लिबरल दिखाने की कोशिश करते हैं और वे शिवलिंग का मजाक बना रहे हैं। अशोक गहलोत ने कहा था, वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर भाजपा पूरे देश में तमाशा कर रही है। भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। इसके नेता लोकतंत्र का नकाब पहनकर राजनीति कर रहे हैं। इन लोगों की नीतियां और सिद्धांत देश को बर्बाद करने वाले हैं। ज्ञानवापी मस्जिद में कथित शिवलिंग पाए जाने के बाद गहलोत ने यह बयान दिया था। इसके बाद भाजपा के भी शहजाद पूनावाला ने उन्हें जवाब देते हुए कहा था कि कांग्रेस हिंदू आस्था का मजाक बना रही है। उन्होंने कहा था, क्या बाबा के लिए श्रद्धा जनेऊधारी कांग्रेस केलिए तमाशा है?

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)