होम कोरोना महामारी के उपरान्त सी.एम.एस. के समर कैम्पों में लौटीं मनोरंजक शैक्षिक गतिविधियाँ

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 23, 2022 07:12 PM

कोरोना महामारी के उपरान्त सी.एम.एस. के समर कैम्पों में लौटीं मनोरंजक शैक्षिक गतिविधियाँ

कोरोना महामारी के उपरान्त सी.एम.एस. के समर कैम्पों में लौटीं मनोरंजक शैक्षिक गतिविधियाँ

कोरोना महामारी के उपरान्त सी.एम.एस. के समर कैम्पों में लौटीं मनोरंजक शैक्षिक गतिविधियाँ

लखनऊ, 23 मई। दो वर्षो की कोरोना महामारी व लॉकडाउन के उपरान्त सी.एम.एस. के निःशुल्क समर कैम्पों में छात्रों के लिए विभिन्न मनोरंजक शैक्षिक गतिविधियाँ एक बार फिर से लौट आयीं हैं। गर्मी की छुट्टियों के सर्वश्रेष्ठ सदुपयोग एवं छात्रों की सृजनात्मक प्रतिभा को निखारने हेतु सिटी मोन्टेसरी स्कूल के विभिन्न कैम्पसों में इन दिनों समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जहाँ विद्यालय के छात्र अपनी रूचि के अनुसार निःशुल्क खेलकूद, तैराकी, जूडो-कराटे, क्रिकेट, नृत्य-संगीत, वाद्य यंत्र, ऐरोबिक्स, पेन्टिंग आदि विभिन्न विधाओं में पारंगत हो रहे हैं।

                छात्रों के अभिभावक सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पस द्वारा समर कैम्प के आयोजन से अत्यन्त प्रसन्न हैं एवं विद्यालय के इस अभिनव प्रयास की भूरि-भूरि प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रबन्धन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।  सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या डा. विनीता कामरान  ने कहा कि समर कैम्प का उद्देश्य छुट्टियों के दौरान छात्रों को उनकी रुचि के अनुसार विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से व्यस्त रखना, उनकी फिजिकल फिटनेस को बनाये रखना एवं मजेदार तौर-तरीकों से उनकी क्षमताओं को बढ़ाना है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)