होम दिल्ली सरकार की अनोखी पहल, ‘गौरैया ग्राम’ की गई स्थापना, जानें इसकी खासियत
दिल्ली सरकार की अनोखी पहल, ‘गौरैया ग्राम’ की गई स्थापना, जानें इसकी खासियत
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले के गढ़ी मांडू सिटी फॉरेस्ट तीसरा पुस्ता स्थितआज दिल्ली सरकार की और से गौरैया ग्राम की शुरुआत की गई। इस मौके पर दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय मौजूद रहे। वहीं गौरैया ग्राम की शुरुआत में फॉरेस्ट अधिकारियों का भी योगदान रहा है।
राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले में आज एक अनोखी पहल की शुरुआत की गई। हम आपको बता दें कि आज उत्तर पूर्वी दिल्ली में स्थित गढ़ी मांडू गांव फॉरेस्ट सिटी में आज एक गौरैया ग्राम नाम से एक गांव को बसाया गया है। बता दें कि जैसे गौरैया जाति विलुप्त होती जा रही है उसको देखते हुए दिल्ली सरकार का एक सराहनीय कदम उठाया है। इस गोरिया गांव को बसाने का मकसद गौरैया की रक्षा व सुरक्षा करना है। गोरैया गांव में गौरैया के लिए पेड़ों के ऊपर छोटे-छोटे लकड़ी के घर बनाए गए हैं जिसमें वह बारिश के मौसम में भी रह सके और अपना जीवन आसानी के साथ के साथ जी सके। इस मौके पर दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि गौरैया के लिए एक किचन की व्यवस्था भी की गई है जिसमें उनके लिए हैं खाने के लिए उनके मनपसंद का खाना भी बनाया जाएगा जिससे गौरैया भूखी ना रह सके
इस मौके पर फारेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया की गोरिया ग्राम में घूमने के लिए है किसी तरह का कोई चार्ज नहीं वसूला जाएगा वही यहां आने वाले टूरिस्टो के लिए फ्री मैं पौधे वितरित किए जाएंगे जिससे पर्यावरण को बढ़ावा मिल सके ऐसे में जनता से भी अपील की जाती है कि पयार्वरण और जीव जंतुओं को बचाने के लिए अपने घरों की छतों पर पानी की व्यवस्था करें ताकि भीषण गर्मी में जीव जंतुओं को बचाया जा सकें
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।