होम कंगना की इस बात से नाराज हैं लोग, फिल्म का बॉयकॉट करने की उठी मांग

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 20, 2022 09:57 PM

कंगना की इस बात से नाराज हैं लोग, फिल्म का बॉयकॉट करने की उठी मांग

कंगना की इस बात से नाराज हैं लोग, फिल्म का बॉयकॉट करने की उठी मांग

कंगना की इस बात से नाराज हैं लोग, फिल्म का बॉयकॉट करने की उठी मांग

नई दिल्लीएक्ट्रेस कंगना रनौत  की फिल्म 'धाकड़' 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर एक्ट्रेस काफी एक्साइटेड हैं लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही फैंस उनसे नाराज हो गए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर #BoycottDhaakad ट्रेंड हो रहा है। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस कंगना रनौत से नाराज हो गए हैं और इसी वजह से सोशल मीडिया पर धाकड़ को बॉयकॉट करने की मांग की जा रही है। लोग फिल्म और एक्ट्रेस पर गुस्सा निकाल रहे हैं और इसी कड़ी में फैंस ने सुपरस्टार सलमान खान को भी लपेटे में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि लोग दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस कंगना रनौत से नाराज हो गए हैं और इसी वजह से सोशल मीडिया पर धाकड़ को बॉयकॉट करने की मांग की जा रही है। लोग फिल्म और एक्ट्रेस पर गुस्सा निकाल रहे हैं। कंगना को ये क्रिटिसिज्म सलमान से दोस्ती की वजह से झेलना पड़ रहा है। बीते दिनों बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान ने कंगना रनौत की फिल्म की तारीफ करते हुए ट्वीट किया था। इसके पहले कंगना सलमान खान की ईद पार्टी में भी शामिल हुई थी। कंगना के फैंस इसी बात से नाराज हैं।

सलमान खान के द्वारा फिल्म के ट्रेलर की तारीफ करने के बाद कंगना रनौत ने भाईजान की तारीफ की थी और उन्हें दबंग हीरो तक कह डाला था। अब सुशांत के फैंस का गुस्सा कंगना पर फूटा है। साल 2020 में कंगना ने बॉलीवुड के माफिया और सुपरस्टार्स पर निशाना साधा था। अब एक्ट्रेस उन्हीं लोगों के बीच जा रही हैं और उनकी तारीफ कर रही हैं। ये बात फैंस को पसंद नहीं आई और लोगों ने उन्हें दोगुला बताते हुए उनकी फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग की है। लोगों ने कंगना रनौत के पुराने और नए ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट्स शेयर कर रहे हैं। तो वहीं एक फैन ने लिखा- 'बॉलीवुड में किसी पर भी भरोसा करने लायक नहीं है, ये लोग पैसों के लिए कुछ भी कर सकते हैं।' एक ने लिखा- 'कंगना भी सभी के साथ मिल गई अब इनकी फिल्म को नहीं देखेंगे।' सोशल मीडिया पर लोग लगातार बॉयकॉट धाकड़ के हैशटैग के साथ ट्वीट कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)