होम पटियाला कोर्ट में सिद्धू ने किया सरेंडर, मिली है एक वर्ष की सजा
पटियाला कोर्ट में सिद्धू ने किया सरेंडर, मिली है एक वर्ष की सजा
पटियाला: सुप्रीम कोर्ट ने तीन दशक पुराने रोड रेज मामले में नवजोत सिंह सिद्धू को एक साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू सरेंडर करने के लिए पटियाला कोर्ट पहुंच चुके है। पटियाला कोर्ट में सरेंडर करने के बाद कानूनी प्रक्रिया के बाद उनका मेडिकल कराया जाएगा। जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा अपनी सेहत को लेकर जो कोर्ट में एक अर्जी दायर की थी, जोकि खारिज हो चुकी है, फिलहाल एक अर्जी पर सुनवाई होनी बाकी है। कोई ना कोई नवजोत सिंह सिद्धू की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है आज किसी समय भी नवजोत सिद्धू को पुलिस गिरफ्तार भी कर सकती है साथ ही सिद्धू खुद ही सरेंडर कर सकते हैं।
सन् 1988 में सिद्धू का पटियाला में पार्किंग को लेकर 65 साल के गुरनाम सिंह नामक बुजुर्ग व्यक्ति से झगड़ा हो गया। आरोप है कि उनके बीच हाथापाई भी हुई। जिसमें सिद्धू ने कथित तौर पर गुरनाम सिंह को मुक्का मार दिया। बाद में गुरनाम सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने नवजोत सिंह सिद्धू और उनके दोस्त रुपिंदर सिंह सिद्धू के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।