होम उप संभागीय परिवहन कार्यालय में डीएम ने ‌ मारा छापा, दलालों और बिचौलियों में मची भगदड़, दुकान बंद कर खेतों में भागे

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशअपराध Akash Saxena May 20, 2022 08:42 PM

उप संभागीय परिवहन कार्यालय में डीएम ने ‌ मारा छापा, दलालों और बिचौलियों में मची भगदड़, दुकान बंद कर खेतों में भागे

उप संभागीय परिवहन कार्यालय के आसपास अनाधिकृत चलाए जा रहे कार्यालय एवं अनाधिकृत लोगों के विरुद्ध होगी गुंडा एक्ट के तहत कठोर कार्यवाही

उप संभागीय परिवहन कार्यालय में डीएम ने ‌ मारा छापा, दलालों और बिचौलियों में मची भगदड़, दुकान बंद कर खेतों में भागे

शाहजहांपुर। उप संभागीय परिवहन कार्यालय के आसपास अनाधिकृत चलाए जा रहे कार्यालय एवं अनाधिकृत लोगों के विरुद्ध होगी गुंडा एक्ट के तहत कठोर कार्यवाही, यह बात जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने आज जनपद के उप संभागीय परिवहन कार्यालय में छापा मारी के दौरान कही, जिलाधिकारी ने आज औचक रूप से उप संभागीय परिवहन कार्यालय में छापा मारा जिला अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी के कार्यालय के पास पहुंचने पर ही दलाल एवं बिचौलिओं में भगदड़ की स्थिति बन गयी वे अपनी दुकान व सामान छोड़कर खेतों में भागने लगे, अनाधिकृत रूप से चल रही दुकानें खुली छोड़ कर खेतों की ओर भागे, जिलाधिकारी ने उप संभागीय परिवहन अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह तथा उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि अनाधिकृत रूप से कार्य कर रहे लोगों के विरुद्ध जांच कर गुंडा एक्ट में कठोर कार्यवाही की जाए। छापेमारी के दौरान उन्होंने उप संभागीय परिवहन कार्यालय का भी निरीक्षण किया व कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली, इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि केवल अधिकृत लोग ही कार्यालय में रहे कोई भी व्यक्ति अनधिकृत रूप से कार्यालय का कार्य ना करें, साथ ही उन्होंने कहा की जनता की सहायता के लिए कार्यालय की ओर से एक हेल्प डेस्क स्थापित की जाए। उन्होंने कहा जनता को गुमराह करते हुए या गलत तरीके से पैसे वसूलते हुए यदि कोई पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।

Akash Saxena

Akash Saxena

Mr. Akash Saxena is Chief Managing Editor at Aler Star News published from Shahjahanpur, Uttar Pradesh, India

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)