होम ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मेडल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 20, 2022 07:12 PM

ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मेडल

ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मेडल

ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मेडल

लखनऊ, 20 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) के प्रतिभाशाली छात्र अर्णव श्रीवास्तव ने नोएडा ओपन नेशनल ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप-2022 में गोल्ड मेडल अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है।    इसी के साथ अर्णव ने अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं हेतु अपनी योग्यत सुनिश्चित कर ली है। अब यह छात्र थाईलैण्ड की राजधानी बैंकाक में आयोजित होने वाली अन्तर्राष्ट्रीय ताइक्वाण्डो प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराकर देश का नाम रोशन करेगा। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस प्रतिभाशाली छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में देश के चुने हुए छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते गोल्ड मैडल अर्जित कर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है। सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

               

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)