होम कैट परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रा अदिति का चयन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 20, 2022 07:11 PM

कैट परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रा अदिति का चयन

कैट परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रा अदिति का चयन

कैट परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रा अदिति का चयन

लखनऊ, 20 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चैक कैम्पस की छात्रा अदिति अग्रवाल ने ‘काॅमन एडमीशन टेस्ट (कैट) परीक्षा में चयनित होकर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। अदिति ने देश की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 95.21 परसेन्टाइल अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है और अब यह छात्रा आई.आई.एम. लखनऊ में आगे की पढ़ाई करेगी।  सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. की इस मेधावी छात्रा को आशीर्वाद देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विद्यालय की शिक्षा पद्धति के अनुसार ‘सर्वधर्म समभाव’ एवं वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को जहाँ पर रहेंगे, वहीं पर प्रवाहित करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

       इस मेधावी छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शान्तिपूर्व व ईश्वरीय एकता से ओतप्रोत शैक्षिक वातावरण को दिया है। अदिति कक्षा-4 से 12 तक सी.एम.एस. की छात्रा रही है और वर्ष 2019 में सी.एम.एस. चैक कैम्पस से आई.एस.सी. की परीक्षा 94.50 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण की है। अदिति के पिताजी व्यवसायी हैं जबकि माताजी गृहणी है।  सी.एम.एस. अपने छात्रों को आई.ए.एस., इन्जीनियरिंग, मेडिकल व अन्य प्रोफेशनल कोर्सेज हेतु लगातार प्रोत्साहित करता है, साथ ही विदेशों के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु प्रेरित करता है। इसी का परिणाम है कि सी.एम.एस. के छात्र भारी संख्या में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सफलता अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)