होम गुजरात में चुनाव नजदीक आते ही 2017 जैसे हालात में फंसी कांग्रेस, कैसे घेरने लगी भाजपा

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team May 9, 2022 07:43 PM

गुजरात में चुनाव नजदीक आते ही 2017 जैसे हालात में फंसी कांग्रेस, कैसे घेरने लगी भाजपा

गुजरात में चुनाव नजदीक आते ही 2017 जैसे हालात में फंसी कांग्रेस, कैसे घेरने लगी भाजपा

गुजरात में चुनाव नजदीक आते ही 2017 जैसे हालात में फंसी कांग्रेस, कैसे घेरने लगी भाजपा

कांग्रेस ने 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देते हुए 77 सीटें हासिल की थी, जबकि भाजपा लंबे समय बाद 100 सीटों से कम पर ही ठहर गई थी। भले ही कांग्रेस सत्ता तक नहीं पहुंच पाई थी, लेकिन राहुल गांधी की लीडरशिप में उसने एक छाप जरूर छोड़ी थी। ऐसे में माना जा रहा था कि 2022 में वह कड़ी टक्कर दे सकती है, लेकिन चुनाव के नजदीक आते ही उसकी स्थिति कमजोर होती नजर आ रही है। 2017 से अब तक 13 पूर्व और मौजूदा विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं। इसके अलावा हार्दिक पटेल जैसे नेता पर भी भाजपा की नजर है। इन हालातों ने एक बार फिर से कांग्रेस को 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले की स्थिति में ला दिया है, जब भाजपा को घेरने के बाद भी वह फिसल गई थी।कांग्रेस को 2017 में 15 विधायकों के पलायन का सामना करना पड़ा था। इन नेताओं में दिग्गज लीडर शंकर सिंह वाघेला भी शामिल थे, जो सूबे के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। यही नहीं अहमद पटेल को अपनी राज्यसभा सीट के लिए बेहद कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ा था, हालांकि वह करीबी अंतर से जीतने में कामयाब रहे थे। भले ही उस दौरान वाघेला ने भाजपा जॉइन नहीं की थी, लेकिन अन्य 14 विधायक भगवा दल में शामिल हो गए थे। कहा जा रहा है कि इस बार यह संख्या और अधिक भी हो सकती है। भाजपा के एक सीनियर नेता का कहना है कि आने वाले दिनों में कई और विधायक कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल हो सकते हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)