होम यूपी सरकार का फैसला: इन लोगों को मिलेंगे बढ़े हुए पैसे, सात हजार की जगह नौ हजार रुपये

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 6, 2022 09:29 PM

यूपी सरकार का फैसला: इन लोगों को मिलेंगे बढ़े हुए पैसे, सात हजार की जगह नौ हजार रुपये

यूपी सरकार का फैसला: इन लोगों को मिलेंगे बढ़े हुए पैसे, सात हजार की जगह नौ हजार रुपये

यूपी सरकार का फैसला: इन लोगों को मिलेंगे बढ़े हुए पैसे, सात हजार की जगह नौ हजार रुपये


जूनियर स्कूलों में पढ़ा रहे अनुदेशकों व रसोइयों के मानदेय बढ़ोत्तरी का आदेश शुक्रवार को जारी कर दिया गया। समग्र शिक्षा अभियान की राज्य परियोजना निदेशक अनामिका सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि अनुदेशकों का मानदेय 11 महीने और रसोइयों का मानदेय 10 महीने के लिए होगा। अनुदेशकों का मानदेय 2000 रुपये बढ़ाकर 9000 रुपये और रसोइयों का मानदेय 1500 से बढ़ाकर 2000 रुपये किया गया है। रसोइयों को दो जोड़ी पैंट शर्ट या साड़ी के लिए 500 रुपये बैंक खाते में दिए जाएंगे। बतादें कि कुछ दिन पहले ही बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों को पुरानी दर पर ही मानदेय भुगतान का आदेश जारी कर दिया गया था। आदेश में कहा गया था कि अप्रैल माह में उन्हें सात हजार रुपये मानदेय भुगतान किया जाएगा। इससे पहले प्रदेश सरकार ने मानदेय नौ हजार रुपये करने की घोषणा की थी।महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक अनामिका सिंह ने बताया था कि सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा है। इसके साथ अप्रैल माह के मानदेय की धनराशि के रूप में 18 करोड़ 48 लाख 63 हजार रुपये भेजे गए हैं। अंशकालिक अनुदेशकों को पीएफएमएस प्रणाली के माध्यम से सात हजार रुपये की दर से मानदेय भुगतान करने को कहा गया है।  एक अन्य पत्र के माध्यम से उन्होंने शिक्षामित्रों के मानदेय भुगतान के लिए भी बजट जारी किया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)