होम यूपी के 355 सब इंस्पेक्टरों को मिला प्रमोशन, बनाए गए इंस्पेक्टर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 6, 2022 09:16 PM

यूपी के 355 सब इंस्पेक्टरों को मिला प्रमोशन, बनाए गए इंस्पेक्टर

यूपी के 355 सब इंस्पेक्टरों को मिला प्रमोशन, बनाए गए इंस्पेक्टर

यूपी के 355 सब इंस्पेक्टरों को मिला प्रमोशन, बनाए गए इंस्पेक्टर

डीजीपी मुख्यालय ने विभिन्न जिलों में कार्यरत 355 सब इंस्पेक्टरों को उनके वर्तमान नियुक्ति के स्थान पर ही कार्यभार ग्रहण की तिथि से इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नत करने का आदेश शुक्रवार को जारी कर दिया। डीआईजी स्थापना सर्वेश कुमार राना की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा अधिकृत विभागीय चयन समिति की संस्तुति एवं डीजीपी मुकुल गोयल के अनुमोदन के बाद यह पदोन्नति प्रदान की गई है।
पदोन्नति प्राप्त इंस्पेक्टरों से कार्यभार ग्रहण करके सूचित करने का निर्देश दिया गया है। डीजीपी मुख्यालय के स्तर से स्थानान्तरण के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। प्रोन्नति के पद पर कार्यभार ग्रहण करने से पहले सब इंस्पेक्टरों को अपने विरुद्ध निलंबन, अनुशानिक कार्यवाही या आपराधिक आरोप के आधार पर अभियोजन की कार्यवाही के बारे में स्व हस्ताक्षरित घोषणा पत्र देना होगा। कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष तक प्रोबेशन पर रहेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)