होम UPSC: यूपी के 23 पीसीएस अफसरों का जल्द होगा प्रमोशन, बनेंगे आईएएस

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 6, 2022 09:09 PM

UPSC: यूपी के 23 पीसीएस अफसरों का जल्द होगा प्रमोशन, बनेंगे आईएएस

UPSC: यूपी के 23 पीसीएस अफसरों का जल्द होगा प्रमोशन, बनेंगे आईएएस

UPSC: यूपी के 23 पीसीएस अफसरों का जल्द होगा प्रमोशन, बनेंगे आईएएस

यूपी के 23 पीसीएस अफसर जल्द ही आईएएस के पद पर पदोन्नति पाएंगे। संघ लोक सेवा आयोग ने चयन वर्ष 2021 के लिए 23 रिक्तियां अधिसूचित कर दी हैं। इन रिक्तियों पर वर्ष 2000, 2002 और 2004 के पीसीएस अधिकारियों को पदोन्नति मिलेगी। यूपी में चयन वर्ष 2020 की रिक्तियों के आधार पर पीसीएस अफसरों को आईएएस के पद पर पदोन्नति दी जा चुकी है। वर्ष 2021 के लिए रिक्तियां अधिसूचित करने का अनुरोध किया गया था।

 

संघ लोक सेवा आयोग ने इसके आधार पर 23 रिक्तियां अधिसूचित की हैं। इन पदों पर पदोन्नति देने के लिए कुल 23 नामों पर विचार किया जाएगा। इनमें से 19 पदों पर खुले और चार नामों पर बंद लिफाफे के आधार पर विचार किया जाएगा। ये चार नाम भीष्म लाल, हरिश्चंद्र, प्रभुनाथ और श्रीप्रकाश गुप्ता हैं। इन चारों अफसरों की किसी न किसी मामले में जांच चल रही है।

इसके आधार पर 19 अफसरों की पदोन्नति होना तय माना जा रहा है। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग रिक्तियों के आधार पर पदोन्नति का प्रस्ताव तैयार करते हुए संघ लोक सेवा आयोग से विभागीय पदोन्नति कमेटी (डीपीसी) की बैठक कराने का समय मांगेगा। वहां से तिथि तय होने के बाद पदोन्नति संबंधी प्रस्ताव संघ लोक सेवा आयोग के समक्ष रखा जाएगा। इसके आधार पर पदोन्नति पाने वाले अफसरों के नामों पर मुहर लगेगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)