होम भाजपा में नहीं जाएंगे शिवपाल? लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने में जुटे प्रसपा अध्यक्ष

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 6, 2022 09:25 PM

भाजपा में नहीं जाएंगे शिवपाल? लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने में जुटे प्रसपा अध्यक्ष

भाजपा में नहीं जाएंगे शिवपाल? लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने में जुटे प्रसपा अध्यक्ष

भाजपा में नहीं जाएंगे शिवपाल? लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने में जुटे प्रसपा अध्यक्ष

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। उन्होंने प्रसपा फ्रंटल संगठनों के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने एक दिन पहले कहा था कि हम वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं, जल्द नए प्रकोष्ठ और संगठन के पदाधिकारियों का ऐलान करेंगे। इसके आधार पर ही पहले चरण में नौ फ्रंटल संगठन के अध्यक्षों की घोषणा शुक्रवार को की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने यह जानकारी दी है। आशुतोष त्रिपाठी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष, नितिन कोहली यूथ ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष, दिनेश यादव छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं।मोहम्मद आलिम खान लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष, अनिल वर्मा पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष, शम्मी वोहरा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष बनाई गई हैं। संगीता यादव सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, अजीत चौहान अधिवक्ता सभा और रवि यादव शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। शिवपाल मौजूदा समय संगठन को नए सिरे से तैयार करने में जुटे हुए हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव से नाराजगी के बाद प्रसपा को मजबूत करने की दिशा में काम शुरू हुआ है। प्रसपा मुखिया संगठन को मजबूत कर लोकसभा चुनाव में ताकत दिखाने की बात कई मौकों पर कर चुके हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)