होम आजम खां की फिर बढ़ीं मुश्किलें, जमानत मिलने से पहले आरपीएस की मान्यता को लेकर फर्जीवाड़े में फंसे पूर्व मंत्री
आजम खां की फिर बढ़ीं मुश्किलें, जमानत मिलने से पहले आरपीएस की मान्यता को लेकर फर्जीवाड़े में फंसे पूर्व मंत्री
सीतापुर जेल में ढाई साल से रिहाई की बाट जोह रहे सपा के शहर विधायक आजम खां की मुश्किल और बढ़ गई है। आजम खां पर अब रामपुर पब्लिक स्कूल (आरपीएस) की मान्यता को लेकर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगा है। भाजपा नेता आकाश सक्सेना की शिकायत पर इस मामले में पुलिस ने आजम खां को मुख्य आरोपी बनाते हुए न्यायिक अभिरक्षा में रखने का वारंट हासिल कर लिया है।सपा के शहर विधायक आजम खां सीतापुर जेल में बंद हैं। शत्रु संपत्ति के मामले में हाईकोर्ट उनकी जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित कर चुका है। इस बीच आजम खां की मुश्किल और बढ़ गई है। रामपुर पुलिस ने आजम खां को रामपुर पब्लिक स्कूल की मान्यता में खेल करने का आरोपी बनाया है। दरअसल, 2020 में तत्कालीन बीएसए ऐश्वर्य लक्ष्मी के आदेश पर खंड शिक्षाधिकारी प्रेम सिंह ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। उस मुकदमे में आजम खां की पत्नी डा. तजीन फातिमा और बीएसए दफ्तर के बाबू तौफीक अहमद को आरोपी बनाया था। आरोप था कि फर्जी दस्तावेजों के जरिये रामपुर पब्लिक स्कूल की मान्यता हासिल कर ली। पुलिस ने इस मामले में विवेचना करते हुए दोनों के खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल कर दिए थे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।