होम दादा को साथ लाकर दीदी से मुकाबला करेगी बीजेपी, अमित शाह संग डिनर से लगने लगे कयास

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team May 6, 2022 09:00 PM

दादा को साथ लाकर दीदी से मुकाबला करेगी बीजेपी, अमित शाह संग डिनर से लगने लगे कयास

दादा को साथ लाकर दीदी से मुकाबला करेगी बीजेपी, अमित शाह संग डिनर से लगने लगे कयास

दादा को साथ लाकर दीदी से मुकाबला करेगी बीजेपी, अमित शाह संग डिनर से लगने लगे कयास

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार शाम बीसीसीआई अध्यक्ष और प्रिंस ऑफ कोलकाता के नाम से मशहूर सौरव गांगुली के घर डिनर पार्टी में शरीक हुए। सौरव गांगुली के घर शाह का डिनर में शामिल होना पश्चिम बंगाल में एक बार फिर नए सियासी कयासों को तेज कर रहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि गांगुली को पहले भी बीजेपी में शामिल करने की योजना थी, लेकिन उस वक्त किन्हीं कारणों से ऐसा नहीं हो पाया लेकिन अब एक बार फिर से ये संभावना तेज हो गई है कि गांगुली बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। इस बीच ममता बनर्जी ने चुटकी भी ली है। गांगुली को संदेश दिया था कि शाह को बंगाल की मशहूर डिश मिष्टी दोई जरूर खिलाना।गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार देर शाम सौरव गांगुली के घर पहुंचकर शाकाहारी डिनर किया। सौरव गांगुली बीसीसीआई के अध्यक्ष हैं और अमित शाह के बेटे जय शाह बीसीसीआई के सचिव। गांगुली ने कहा कि वह शाह को 2008 से जानते हैं।
पहले भी बीजेपी से जुड़ने की खबरें थी
बीजेपी सूत्रों का कहना है कि सौरव गांगुली पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी जॉइन करने वाले थे लेकिन माइनर हार्ट अटैक के बाद उन्होंने स्वास्थ्य लाभ लेने को प्राथमिकता दी और उस वक्त उनका बीजेपी जॉइन करने का फैसला पीछे छूट गया। उस वक्त गांगुली को बीजेपी पार्टी का सीएम फेस बनाने पर विचार कर रही थी। गांगुली भारतीय क्रिकेट टीम के सफलतम कप्तान रहे हैं। पश्चिम बंगाल में उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। उन्हें प्रिंस ऑफ कोलकाता के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में गांगुली को साथ लेकर बीजेपी ममता बनर्जी के किले को भेदना चाहेगी ही साथ ही लोकसभा चुनाव में बढ़त लेना चाहेगी। बता दें कि बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)