होम नपेंगे नवजोत सिद्धू? पार्टी विरोधी रुख पर हाईकमान ने लिया संज्ञान, अनुशासन समिति को भेजा मामला

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 2, 2022 08:59 PM

नपेंगे नवजोत सिद्धू? पार्टी विरोधी रुख पर हाईकमान ने लिया संज्ञान, अनुशासन समिति को भेजा मामला

नपेंगे नवजोत सिद्धू? पार्टी विरोधी रुख पर हाईकमान ने लिया संज्ञान, अनुशासन समिति को भेजा मामला

नपेंगे नवजोत सिद्धू? पार्टी विरोधी रुख पर हाईकमान ने लिया संज्ञान, अनुशासन समिति को भेजा मामला

पंजाब में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की मुश्किलें चुनाव में हार के बाद से बढ़ती ही जा रही हैं। अब कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी ने पार्टी हाई कमान को पत्र लिखकर उनकी शिकायत की है। उन्होंने सिद्धू पर पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर कार्रवाई करने की सिफारिश की है। अब पार्टी नेतृत्व ने भी मामला अनुशासन कमिटी को भेज दिया है। पंजाब कांग्रेस चीफ अमरिंदर सिंह राजा और प्रभारी हरीश चौधरी ने हाई कमान से कहा है कि सिद्धू के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। नवजोत सिंह सिद्धू की पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंद सिंह  बरार ने उन्हें नोट भी लिखा है। बरार ने लिखा था, मैंने पाया है कि चुनाव से पहले ही सिद्धू लगातार पार्टी के फैसलों पर सवाल उठाते रहे हैं। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू कई बार दूसरी पार्टी के नेताओं की तारीफ भी करते हैं। वहीं कांग्रेस से प्रशांत किशोर की बात न बनने के बाद भी उन्होंने पीके के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली थी। उन्होंने प्रशांत किशोर को अपना पुराना दोस्त बताया था।प्रशांत किशोर के 'जन सुराज' वाले ट्वीट के बाद भी सिद्धू ने इसपर जवाब दिया था। उन्होंने कहा, पहला कदम ही आधी लड़ाई जीतने के बराबर होता है मेरे दोस्त। अच्छी शुरुआत हो तो परिणाम भी अच्छा ही होता है। आपके संविधान के प्रति विश्वास को सलाम है। लोगों को उनकी ताकत वापस दिलाना बहुत जरूरी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)