होम क्या पीके बनाएंगे नाई पार्टी! कांग्रेस से बात बिगड़ने के एक हफ्ते बाद आज ट्वीट कर दिया यह बड़ा संकेत
क्या पीके बनाएंगे नाई पार्टी! कांग्रेस से बात बिगड़ने के एक हफ्ते बाद आज ट्वीट कर दिया यह बड़ा संकेत
नई दिल्ली। कांग्रेस से बात बिगड़ने के बाद क्या चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर नई पार्टी का गठन करेंगे? यह कयास पीके के ट्वीट के बाद लगाए जा रहे हैं। दरअसल सोमवार को उन्होंने ट्वीट के जरिए अपने एक दशक के अनुभव का जिक्र करते हुए किया और बिहार से नई ‘शुरूआत’ करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वे जन सुराज अभियान की शुरूआत बिहार से करेंगे। बता दें कि लंबे वक्त से प्रशांत किशोर के कांग्रेस में जाने की चर्चा थी। प्रशांत किशोर ने 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन को लेकर एक प्रेजेंटेशन भी दिया था. हालांकि, चली लंबी बैठकों के बाद किशोर ने पार्टी की पेशकश को ठुकरा दिया और कांग्रेस से दूसरी बना ली थी।
प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर अपने नए अभियान का एलान किया। उन्होंने लिखा, ‘लोकतंत्र का एक सार्थक भागीदार बनने और जन-समर्थक नीतियों को आकार देने में मदद करने की मेरी खोज ने बीते 10 सालों में उतार-चढ़ाव देखे हैं। अब मैं नया पन्ना पलटने जा रहा हूं। अब मुद्दों और जन सुराज के मार्ग को बेहतर ढंग से समझने के लिए ‘रियल मास्टर्स’ यानी जनता के पास जाने का समय आ गया है, शुरूआत बिहार से होगी।’ पीके के नाम से मशहूर राजनीतिक रणनीतिकार ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि क्या वे अपनी कोई पार्टी बनाने जा रहे हैं?
माना जा रहा है कि कांग्रेस में शामिल होने व सबसे पुरानी पार्टी के कायाकल्प का मिशन बीच में छूटने के कारण नई राजनीतिक शुरूआत करेंगे। खास बात है कि किशोर की तरफ से यह घोषणा कांग्रेस का आफर मना करने के एक हफ्ते बाद आई है। अटकलें लगाई जा रही थी कि इस बार कांग्रेस और किशोर साथ आने में सफल हो जाएंगे, लेकिन नतीजा विपरीत निकला। वहीं, बिहार की राजनीति का अखाड़ा भी उनके लिए नया नहीं है। इससे पहले भी वह राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ पार्टी जनता दल-यूनाइटेड के उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
आज बिहार दौरे पर पीके
माना जा रहा है कि प्रशांत किशोर पूरे बिहार की यात्रा करेंगे और लोगों से मिलेंगे और उनके मुद्दों को समझेंगे. ऐसे में सवाल उठने लगा है कि क्या पीके नई राजनीतिक पार्टी का गठन करेंगे? माना जा रहा है कि पीके के पास विकल्प सीमित नहीं हैं, वे नई पार्टी का भी ऐलान कर सकते हैं। वैसे प्रशांत किशोर आज पटना में ही हैं। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि भले ही प्रशांत किशोर अपने अभियान की शुरूआत बिहार से करने की कह रहे हैं, लेकिन यह सिर्फ बिहार तक ही सीमित नहीं है।
कांग्रेस से बात बिगड़ने के बाद सुर्खियों में है पीके
कांग्रेस से बात बिगड़ने के बाद से प्रशांत किशोर लगातार सुर्खियों में हैं। सोमवार सुबह-सुबह उन्होंने उक्त ट्वीट कर लोकतंत्र के सार्थक भागीदारी निभाने व जन हितैषी नीतियों को आकार देने के अपने नए प्रयासों का साफ संकेत दे दिया। माना जा रहा है कि पीके खुद की पार्टी बनाएंगे, जिसका नाम ‘जन सुराज’ होगा। उनके इशारे से तो यही लग रहा है। बिहार से इसकी शुरूआत के लिए पीके पटना पहुंच चुके हैं। वे यहीं से बड़ा एलान भी कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि पटना के पॉश इलाके में उनका आॅफिस तैयार हो गया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।