होम सी.एम.एस. दीप्ति चौहान छात्रा बनी सिविल जज

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 2, 2022 06:37 PM

सी.एम.एस. दीप्ति चौहान छात्रा बनी सिविल जज

सी.एम.एस. दीप्ति चौहान छात्रा बनी सिविल जज

सी.एम.एस. दीप्ति चौहान छात्रा बनी सिविल जज

लखनऊ, 2 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की छात्रा दीप्ति चौहान ने प्रथम प्रयास में ही मध्य प्रदेश ‘पीसीएस-जे’ परीक्षा में सफलता अर्जित कर लखनऊ का नाम रोशन किया है। इस शानदार सफलता के उपरान्त दीप्ति को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर द्वारा सिविल जज के पद पर चयनित किया गया है।  सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने दीप्ति को नये दायित्व की हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।  सी.एम.एस. छात्रा की इस सफलता पर पूरे सी.एम.एस. परिवार को गर्व है। सिटी मोन्टेसरी स्कूल दिन-प्रतिदिन विश्व पटल पर नये-नये प्रतिभावान व क्षमतावान व्यक्तित्व प्रदान कर रहा है। इसी कड़ी में दीप्ति ने भी सिविल जज के पद पर चयनित होकर सी.एम.एस. का नाम रोशन किया है।

            दीप्ति ने इस सफलता का सम्पूर्ण श्रेय अपने माता-पिता एवं सी.एम.एस. शिक्षकों के प्रोत्साहन व मार्गदर्शन एवं विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है।  सी.एम.एस. छात्रों को प्रेषित संदेश में दीप्ति ने कहा कि कड़ी मेहनत व ‘नेवर से नो’ एटीट्यूट आपको बड़ी से बड़ी सफलता दिला सकता है। दीप्ति ने कक्षा-1 से 12 तक की शिक्षा सी.एम.एस. इन्दिरा नगर एवं महानगर कैम्पस से प्राप्त की। वर्ष 2014 में दीप्ति ने महानगर कैम्पस से अत्यन्त उच्च अंको में आई.एस.सी. की परीक्षा उत्तीर्ण की एवं इसके उपरान्त कर्नाटक की स्टेट लॉ यूनिवर्सिटी, बंगलूरू से वर्ष 2019 में बी.बी.ए., एल.एल.बी. की डिग्री प्राप्त की। दीप्ति के पिता श्री देवेन्द्र सिंह चौहान, कृषि उत्पादन आयुक्त, उत्तर प्रदेश शासन के निजी सचिव हैं और माता श्रीमती नीरजा चौहान वरिष्ठ पत्रकार हैं।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)