होम नरमू द्वारा जल सेवा शिविर आयोजित कर, मजदूर दिवस मनाया गया
नरमू सचिव नरेंद्र त्यागी ने बताया कि आज पूरी दुनिया मजदूर मना रही है
Shahjahanpur (Nandlal Singh) स्टेशन पर मजदूरों को याद करते हुए नरमू द्वारा जल सेवा शिविर आयोजित कर मजदूर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नरमू पदाधिकारी व कार्यकर्ता गणों ने ट्रेनों से यात्रा कर रहे गरीब मजदूरों को पानी पिलाया। नरमू सचिव नरेंद्र त्यागी ने बताया कि आज पूरी दुनिया मजदूर मना रही है, 1 मई 1886 को इसकी शुरुआत हुई व 1 मई 1923 को पहली बार भारत मे मजदूर दिवस मनाया गया। एनआरएमयू मजदूरों का संगठन है मजदूर हित सर्वोच्च है। मजदूरो की याद में हर वर्ष 1 मई को मजदूर मनाया जाता है। इस बार नरमू ने जलसेवा कर मजदूर दिवस मनाया। जल सेवा शिविर का उद्घाटन नरमू सचिव समाज सेवी डॉ सोमशेखर दीक्षित ने किया। 1 मई से 30 जून तक नरमू पदाधिकारी गण रिटायर्ड रेल कर्मियो के साथ जल सेवा करेंगे। इस अवसर पर रामोतार शर्मा, एस के राव, जय बहादुर यादव, संजय यादव, प्रदीप कश्यप, अनूप, विजय, सुखपाल, दीपक, अनिल, विजय, जितेंद्र आदि लोग उपस्थित रहे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।